बिहार के इन शहरों में ‘लू’ को लेकर अलर्ट जारी, तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

राजधानी समेत प्रदेश में बीते तीन दिनों से पछुआ के तेज प्रवाह ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है। तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि, आर्द्रता में कमी व बादल नहीं बनने से पूरा प्रदेश भीषण गर्मी व लू की चपेट में है। शुक्रवार को पटना सहित 12 जिलों में गर्म दिन रहा। पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.4 डिग्री वृद्धि के साथ 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस माह का सबसे गर्म दिन रहा।

Heat is burning in Bihar • ShareChat Photos and Videosइन 13 शहरों के लिए लू की चेतावनी

मौसम विज्ञान ने शनिवार को मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के दक्षिण व पश्विम भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के 13 शहरों के बेगूसराय, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर, शेखपुरा, नवादा, औरंगाबाद, खगड़िया, रोहतास, गया, लखीसराय और जमुई जिले में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पटना का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस

मौसम विज्ञान से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष के बाद शुक्रवार को पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 19 अप्रैल 2023 को पटना का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पटना सहित 18 शहरों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा तीसरे दिन भी सबसे गर्म शहर रहा। 23 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के साथ गर्म दिन रहने की संभावना है। पटना सहित 11 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading