क्या पवन सिंह को चुनावी प्रचार में मिलेगा खेसारी लाल यादव का समर्थन! बलिया में खोला राज

मुजफ्फरपुर : भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह लोकसभा चुनाव 2024 के रण में उतर चुके हैं. काराकाट लोकसभा सीट से वह अपनी चुनावी किस्मत को आजमा रहे हैं. पवन सिंह निर्दलीय ही चुनावी रण में उतरे हुए हैं. अब कहा जा रहा है कि क्या पवन सिंह के चुनाव प्रचार में भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव प्रचार में आएंगे? इस मामले पर खेसारी लाल यादव ने बलिया में खुद ही बड़ा खुलासा किया है.

Khesari Lal Yadav का Pawan Singh पर वार! कहा-'मंच पर दारू पीकर नहीं जाना चाहिए'

 

पवन सिंह को बहुत-बहुत शुभकामनाएं- खेसारी लाल यादव

बलिया में स्टेज प्रोग्राम के दौरान खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह मेरे दिल के बहुत करीब हैं. वह कुछ नया काम कर रहे हैं तो उनके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

बिहार में सबसे हॉट चुनावी क्षेत्र बना काराकाट लोकसभा

दरअसल, काराकाट लोकसभा सीट इन दिनों में बिहार में सबसे हॉट चुनावी क्षेत्र बना हुआ है. काराकाट सीट को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि इस सीट पर त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला हो सकता है. क्योंकि भोजपुरी सिनेमा जगत के सिंगर और एक्टर पवन सिंह इस सीट से चुनावी मैदान में हैं.

चुनावी मुकाबला हो सकता है त्रिकोणीय

बता दें कि पवन सिंह ने 10 अप्रैल को लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की. पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट से चुनाव लड़ेंगे. अब माना जा रहा है कि यहां पर चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है. एनडीए गठबंधन से काराकट लोकसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा लड़ रहे हैं, तो महागठबंधन की तरफ से काराकाट सीट सीपीआई (ML) के राजा राम सिंह प्रत्याशी हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.