महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) ने मोतिहारी यानी पूर्वी चंपारण संसदीय सीट से डॉ. राजेश कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है। डॉ. राजेश का मुकाबला भाजपा के राधामोहन सिंह से होगा। पार्टी ने डा राजेश को सिंबल प्रदान कर दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श के बाद प्रत्याशी की घोषणा की गई है। पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने भी इसकी सहमति दी है। महागठबंधन में वीआइपी को झंझारपुर, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण संसदीय सीटें मिली है। उन्होंने कहा कि तीनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है तथा जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।








