जीतनराम मांझी ने गया में हुए मतदान को बताया ‘बाप बेटे की लड़ाई’

पटना : गया से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने चुनाव खत्म होते ही सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर ट्वीट करके महागठबंधन के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत पर सीधा हमला किया और लिखा कि ‘बाप-बाप होता है…’ जीतन राम मांझी ने सर्वजीत को घमंडी बताते हुए कहा कि गया कि महान जनता ने अपनी वोट की ताकत से इसका मुंह तोड़ जवाब दिया है.

Etv Bharatबाप बाप होता है

दरअसल, गया के लोकसभा चुनाव में जीतनराम मांझी और कुमार सर्वजीत के बीच सीधी फाइट थी. कुछ लोग इस मुकाबले को बाप-बेटे की लड़ाई बता रहे थे. कह रहे थे कि बाप-बेटे की लड़ाई में बेटा ही जीतता है. लेकिन गया की महान जनता ने वैसे लोगों को बता दिया है कि बाप आखिर बाप ही होता है. इसीलिए तो पिता को हराने की बात कहने वाले घमंडी बेटे को मतदाताओं ने करारा जवाब दिया है.

गया में 52 फीसदी मतदान

बता दें कि पहले चरण में गया लोकसभा सीट पर 52 प्रतिशत मतदान हुआ है जो कि साल 2019 के मुकाबले 4.63 फीसदी कम वोटिंग हुई है. इस कम वोट प्रतिशत को लेकर दोनों प्रत्याशियों की टेंशन बढ़ी हुई है. फिर भी जीतन राम मांझी ने अपनी जीत का दावा किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading