भागलपुर में बोले राहुल गांधी, ‘बीजेपी का 400 पार तो दूर 150 सीट भी आना मुश्किल’

भागलपुर : भागलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के प्रचार के लिए राहुल गांधी भागलपुर आए. उनके साथ मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे. राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को 150 सीट से ज्यादा नहीं आने वाली. वहीं अग्निवीर योजना को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला.

Rahul Gandhi roared from Bhagalpur said If the government is formed these 5  guarantees will knock down - भागलपुर से राहुल गांधी की हुंकार, बोले- सरकार  बनी तो खटाखट देंगे ये 5‘ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है’

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने रैली के जरिए सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मंच से कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है. आरएसएस और बीजेपी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है. पूरे देश में कुछ ही लोग हैं जिनके पास पूरे हिन्दुस्तान का पैसा रखा हुआ है. नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी आमदनी 100 रुपए से भी कम है.

‘बीजेपी को इस बार 150 सीटें नहीं मिलेंगी’

राहुल गांधी ने इस चुनावी सभा में दावा किया कि इस बार बीजेपी को 150 सीट से ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली. इसलिए बीजेपी चाहे कितने भी दावे कर ले 150 सीट से ज्यादा नहीं ला पाएगी. 22-25 उद्योगपतियों का पैसा नरेंद्र मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है. हमारी सरकार बनेगी तो जितना अमीरों का माफ हुआ है हम गरीबों का लोन माफ करेंगे. हमारी सरकार आएगी तो साल का एक लाख और महीने का 8500 रुपए उसके बैंक खाते में कांग्रेस पार्टी डालेगी.

हर परिवार की महिला को देंगे 1 लाख रुपए

मोदी सरकार ने जितना रुपया पूंजीपतियों को दिया उतनी रकम हम गरीब परिवारों को देंगे. परिवार की एक महिला सदस्य के नाम पर 1 लाख रुपए सालाना बैंक अकाउंट मे देगे और खटाखट अकाउंट में पैसा आएगा. हिन्दुस्तान बेरोजगारी का केंद्र बन गया है. यहां के युवाओं में इतनी बेरोजगारी है कि 7-8 घंटे इस्टाग्राम फेसबुक चलते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading