जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वह आशीर्वाद यात्रा के साथ नामांकन के लिए समाहरणालय के लिए निकले थे। ललन सिंह के नामांकन के लिए बिहार सरकार के कई मंत्रियों के साथ दोनों डिप्टी सीएम पहुंचे भी पहुंचे थे। ललन सिंह के साथ अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह भी मौजूद थीं।

वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्य के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए को बिहार में अप्रत्याशित बढ़त मिल रही है। यह बिहार की जनता भी जान चुकी है। यदि एनडीए और राजद प्रत्याशी को देखा जाए तो जनता को ललन सिंह जैसा विकल्प नहीं मिल सकता है।

विजय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह अनुभवी, प्रभावी एवं सशक्त नेता है तो दूसरी ओर कैसा व्यक्ति हैं यह बोलने की भी जरूरत नहीं है। यह सभी मुंगेर लोकसभा क्षेत्रवासी जानते हैं। यह समझने की बात है कि मतदाताओं की पसंद कौन हो सकते हैं। मुंगेर लोकसभा का परिणाम बहुत दूर से ही दिखाई दे रहा है। बिहार में जनता के बीच एनडीए का वेग चल रहा है।







