लालू परिवार पर एक बार फिर नीतीश कुमार का ह’मला, इस बयान से मच सकता है बवाल!

बिहार में अब दूसरे चरण के मतदान के लिए  नेताओं ने जोर आजमाइश लगानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज कटिहार के डुमरिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फिर से लालू परिवार पर जमकर हमला बोला।

Lalu is being harassed by CBI on direction of BJP govt: Nitish Kumarलालू यादव बहुत बच्चा पैदा कर लिए: नीतीश कुमार

कटिहार के डुमरिया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बहुत बच्चे पैदा कर दिए, इतना नहीं करना चाहिए। इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए था।

पति-पत्नी की सरकार ने 15 साल में बिहार को गर्त में धकेला: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी की सरकार ने 15 साल में बिहार को गर्त में धकेला। मुसलमान को भी कुछ नहीं दिया। भाजपा के साथ हमारा रिश्ता 1995 से ही है। 10 लाख नौकरी 2020 में शुरू सात निश्चय 2 का हिस्सा है। तेजस्वी यादव हमारे ही काम का क्रेडिट ले रहे। हर जगह झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।

कटिहार में कब होगा चुनाव

कटिहार में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होने वाला है। इस सीट से कांग्रेस के तारिक अनवर तो जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी मैदान में हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading