भाषण देते हुए मंच पर लड़खड़ा कर गिर पड़े नितिन गडकरी, सेहत को लेकर केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के यवतमाल में बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते हुए मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। दरअसल, लोकसभा चुनाव को देखते हुए गडकरी यवतमाल के पुसद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर बोलने के दौरान ही वह अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। हालांकि, वहां आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

Blood Sugar कम होने की वजह से मंच से गिरे Nitin Gadkari, गर्मी में इन 5  कारणों की वजह से हुआ Low Sugar, जानिए इस स्थिति को कैसे कंट्रोल किया जाए |  Jansattaगडकरी को दी गई चिकित्सक सहायता

कई पार्टी कार्यकर्ताओं को नितिन गडकरी के चेहरे पर पानी छिड़कते और उन्हें मंच से दूर ले जाते देखा गया।पहले चरण के चुनाव में नागपुर से भाजपा के उम्मीदवार गडकरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे, जो यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

तबीयत ठीक होने के बाद गडकरी ने लिखी ये बात

तबीयत ठीक होने के बाद नीतिन गडकरी ने x (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने हिंदी में पोस्ट कर लिखा-‘रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading