बिहार में बेखौफ हुए अपराधियों ने : तीन को गोलियों से भूना, एक को काट डाला, कई घायल

बेखौफ हुए अपराधियों ने बिहार के तीन जगहों पर अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक युवक को तेज हथियार से काट डाला है। वहीं विभिन्न घटनाओं में कई लोग घायल हैं।बीती रात अपराधियों ने पटना से सटे दो गांवों में एक युवक और एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी तो वहीं बेगूसराय में सरेआम एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। वहीं सहरसा जिले में भूमि विवाद में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए हैं।

पटना से सटे जानीपुर थाना क्षेत्र के भेलुरा रामपुर गांव में बीती रात अपराधियों ने एक युवक विशाल शर्मा  की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब वो खेत में पटवन कर रहा था तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन की संख्या में आए बदमाशों ने विशाल शर्मा पर गोलियों की बौछार कर दी। विशाल को पांच गोलियां लगीं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का सुराग लगाने में पुलिस जुटी हुई है मौके पर डीएसपी रमाकांत भी पहुंचे थे।

वहीं दूसरी घटना फतुहा के नदी थाना क्षेत्र के गढ़होचक गांव की है जहां अपराधियों ने एक अधेड़ को घर में घुस गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।मधेपुरा  जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत में युवक की धारादार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम जितेंद्र कुमार उम्र 32 साल है।

वहीं, बेगूसराय में सिंघौल ओपी क्षेत्र के गुप्ता लखमिनिया डुमरी बांध के समीप बुधवार की रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दवा दुकानदार आर्यननंद सिंह की हत्या कर दी। वहीं पास के ही राजापुर बांध के पास अपराधियों को घेरने की कोशिश की तो दो युवक की गोली मारकर घायल कर दिया।गोलीबारी की घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। जब-तक लोग गोली लगने से घायल मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव के पांचखुट निवासी स्व. कपिल सिंह के पुत्र आर्यननंद सिंह (40) को किसी डाक्टर के यहां ले जाते तबतक उसने दम तोड़ दिया।

इधर हत्या कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रहे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधी भाग निकले। फायरिंग में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए।सहरसा जिले में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के काशनगर ओपी क्षेत्र के बननी बासा में घटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading