पीएम मोदी से तेजस्वी यादव के 7 सवाल पर भड़के जदयू के उमेश कुशवाहा….

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के बीच आरोप प्रत्यारोप की सियासत चरम पर है। आज पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के मुंगेर और अररिया में रैली करने वाले हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम को अपने सात सवालों से घेरने की कोशिश की तो राजनीतिक विस्फो’ट हो गया। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को लालू-राबड़ी राज की याद दिला दी तो नीतीश सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने जंगलराज लाने का आरोप लगा दिया।

लालू-राबड़ी राज की बात क्यों नहीं करते? PM मोदी से तेजस्वी के 7 सवाल पर भड़के JDU के उमेश कुशवाहा

दूसरे चरण में आज पूर्णिया, बांका, किशनगंज, कटिहार और भागलपुर में मतदान हो रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से सवाल पूछकर  बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है। तेजस्वी के सवाल पर भड़के जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष मोदी जी से सवाल पूछते हैं पर उन्हें पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी के शासन काल की याद क्यों नहीं आती। वे कभी इसकी चर्चा नहीं करते हैं।

 

उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई मुद्दा बताने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव 15 वर्षों को उपलब्धि नहीं बताते हैं और 17 महीने के कार्यकाल का सिर्फ क्रेडिट लेना चाहते हैं। बिहार में जो भी विकास के काम हुए वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनजीए की सरकार का किया हुआ है। तेजस्वी 17 महीना का सिर्फ क्रेडिट ले रहे हैं। उनको दूसरा कोई काम नहीं है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.