मुजफ्फरपुर लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक 

मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में पांचवें चरण में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए अधिसूचना जारी की गई। आगामी 20 मई को मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

लोकसभा चुनाव को लेकर DM व SP ने की बैठक, पांचवें चरण की अधिसूचना जारी

जहां जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि समाहरणालय परिसर में हेल्प डेस्क, सीसीटीवी और सभी प्रकार की सुविधा समेत पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराई गई है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

वहीं नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि सभी थाना और ब्लॉक स्तर पर पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले अपराधी को चिन्हित कर सीसीए की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading