‘जन जन का विश्वास जगा है’, राजद के चुनावी थीम सॉन्ग में कार्यकाल का ब्योरा दर्ज

लोकसभा चुनाव के दो चरण बीतने के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने अपना थीम सॉन्ग मंगलवार को जारी किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने गाने को जारी किया है, जिसके बोल हैं… ‘चप्पा-चप्पा गूंज उठा, जन जन का विश्वास जगा है, जनता का रण यही लड़ा है, सुख दुख में यही साथ खड़ा है’ मनोज झा ने कहा कि इस गाने में महागठबंधन की सरकार में 17 महीने में किए गए कार्यों का पूरा ब्योरा दर्ज किया गया है।

राजद की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee  News Hindiमनोज झा ने यह भी कहा कि भाजपा नौकरी और जनहित के मुद्दों पर चुनाव में कोई चर्चा नहीं कर रही। बिना चुनाव लड़े उम्मीदवारों के नाम जबरिया वापस कराए जा रहे हैं। इंदौर इसका उदाहरण है। चंडीगढ़ मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से सच्चाई सामने आ भी चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्रिक व्यवस्था कैसी चलेगी, इस पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चर्चा तक नहीं करते।

मनोज झा ने भाजपा पर साधा निशाना

राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा थाली और सौहार्द पर वोट क्यों नहीं मांगती? लोगों के हक और अधिकार देने के प्रति चिंतित क्यों नहीं? मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने पर कोई बात नहीं होती। महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा की क्या सोच है यह कर्नाटक में भाजपा के सहयोगी पार्टी के नेता के पोते के मामले पर यह साफ होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 10 वर्षो के कार्यकाल पर, महंगाई पर, रोजगार पर बात नहीं करते। देश की जनता सब देख रही है और जनता आपसे जवाब चाहती है। आप जवाब देने की जगह अनर्गल बातें कर रहे हैं।

मनोज झा ने आगे कहा कि व्यक्ति प्रेम की राजनीति को 10 सालों से देखा है। एक व्यक्ति के आगे भाजपा के नेता मुंह तक नहीं खोलते, जबकि सबको पता है कि लोकतंत्र में सामूहिकता और सबकी सहमति आवश्यक होती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, अरुण कुमार, प्रमोद सिन्हा समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading