एक बार फिर एक्शन में दिखे केके पाठक, 408 शिक्षकों के वेतन काटने का आदेश जारी

शिक्षा विभाग के अफसरों के निरीक्षण में कई जिलों में 408 शिक्षक बिना सूचना गैरहाजिर पाए गए हैं। ऐसे शिक्षकों के वेतन काटने और अनुशासनिक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। सबसे ज्यादा बेगूसराय में 29, नालंदा में 26, कैमूर में 20, मुजफ्फरपुर में 22, पश्चिमी चंपारण में 20, सिवान में 16, मधेपुरा में 15, नवादा में 12 और पटना के 11 गैरहाजिर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी में विशेष कक्षाओं का संचालन हो रहा है। इसमें निरीक्षण के दौरान विशेष कक्षाओं से शिक्षक गैरहाजिर पाए गए हैं।

फिर एक्शन में केके पाठक, लापरवाह शिक्षकों पर गिरी गाज | LiveCitiesकिस जिले के कितने शिक्षक मिले गैरहाजिर?

रिपोर्ट के अनुसार अररिया जिले में 13, औरंगाबाद में 12, भोजपुर में 12, बक्सर के 11, पूर्वी चंपारण के 15, गया में 14, गोपालगंज में 12, जमुई में 14, जहानाबाद में 9, खगड़िया के 10, लखीसराय में 11, मधुबनी में 7, मुंगेर में 8, रोहतास में 9, सहरसा में 13, समस्तीपुर के 19, शिवहर के 8, शेखपुरा में आठ, सारण में 9, सीतामढ़ी में 12, वैशाली में 11 गैरहाजिर शिक्षक पाये गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 32 जिलों के 49 हजार 996 विद्यालयों के निरीक्षण कराये गये थे। जिन स्कूलों में निरीक्षण हुआ, उनमें पहली से बारहवीं कक्षा तक के 23 लाख 87 हजार 772 छात्र-छात्रा उपस्थित पाए गये। मिशन दक्ष की विशेष कक्षा में पहली से आठवीं कक्षा के 58 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति पायी गयी। बता दें कि सरकारी विद्यालयों में 15 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टी चल रही है। 15 मई तक चलने वाली गर्मी की छुट्टी में सरकारी स्कूलों में मिशन दक्ष के तहत विशेष कक्षाएं चलेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.