जम्मू क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट , 3 संदिग्ध आतंकी हमला कर जंगल में भागे

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की सुचना मिली है। इस कार्रवाई को देखते हुए इलाके के इंटरनेट सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक झाजर कोटली में दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। बुधवार को आतंकियों ने यहां के फोरेस्ट गार्ड पर गोलियां चलाई थी। इस घटना में फोरस्ट गार्ड घायल हो गया था।

बता दें कि इस वारदात के बाद आतंकी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दबिश बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार हमलावर आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। उधर, घटना के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और जम्मू क्षेत्र के आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के 3 संदिग्ध आतंकवादियों के जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ और राज्य के मुख्य राजमार्ग पर सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद लगातार दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। इसको लेकर झज्जर कोटी इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को ट्रक से सफर कर रहे 3 आतंकवादियों ने एक हाइवे के पास वन रक्षक अधिकारी पर गोली चलाई और वहां से शहर के पास एक जंगल में भाग गए। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में वन रक्षक जख्मी हो गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार हमलावर आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। उधर, घटना के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और जम्मू क्षेत्र के आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह वाक्या उस वक्त हुआ जब जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले राजमार्ग पर झाजर कोटी में एक जांच चौकी से गुजरने के बाद ट्रक रफ्तार पकड़ रहा था। तीनों हमलावरों के झाजर कोटली और नगरोटा के बीच में पड़ने वाले एक जंगल में भाग जाने के बाद जम्मू और इसके आसपास के इलाकों में लोगों में घबराहट पैदा हो गई। माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में अतिरिक्त जांच चौकियां बनाई गईं। जंगली इलाकों में ड्रोन तैनात किए गए ताकि फरार हुए आतंकवादियों को ढूंढ निकाला जा सके। पुलिस, अर्धसैनिक बलों और थलसेना ने एक तलाशी अभियान चलाया और अहम प्रतिष्ठानों के इर्द-गिर्द सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है।जम्मू के वरिष्ठ एसएसपी विवेक गुप्ता ने कहा, ‘उन्हें रोके जाने के बाद वे झाजर कोटली और नगरोटा के बीच के एक जंगली इलाके में भाग गए। उन्होंने वर्दी पहने एक वन रक्षक को देखा तो उस पर गोलियां चला दी। वह जख्मी हो गया और उसकी हालत स्थिर है।’ तीनों आतंकी तो भागने में कामयाब हो गए, लेकिन ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़ लिया गया है।

मध्य-कश्मीर के बड़गाम के रहने वाले ड्राइवर से हुई पूछताछ के आधार पर अधिकारियों ने कहा कि तीनों हमलावरों ने बुधवार की सुबह कठुआ-सांभा से घुसपैठ की। अंतरराष्ट्रीय सीमा से दो-तीन किलोमीटर दूर चक दयाला गांव में ट्रक में सवार हुए। जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ड्राइवर और उसके सहयोगी को झाजर कोटली की उस जगह पर लेकर गया है जहां से उन्हें पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ट्रक से बरामद सामानों से पता चलता है कि वे आतंकवादी हमले को अंजाम देने आए थे। एसएसपी ने बताया कि 1 एके राइफल और तीन मैगजीन ट्रक से जब्त किए गए थे। उधर, जम्मू कश्मीर पुलिस ने लोगों से आतंकवादियों के बारे में सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading