दरंभगा में आज जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सीएम नीतीश नहीं होंगे शामिल

दरभंगा: बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर बिहार आ रहे हैं. एनडीए उम्मीदवारों की जीत के लिए इस भीषण गर्मी में भी पीएम जमकर पसीना बहा रहे हैं. पहले और दूसरे चरण में भी उन्होंने कई जगहों पर सभा को संबोधित किया था. अब तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले दरभंगा में रैली को संबोधित करेंगे. हालांकि वहां चौथे चरण में मतदान होना है.

PM Narendra Modi Bihar visit twice in 72 hours Lok Sabha election rally in Nawada after Jamui - पीएम मोदी 72 घंटे में दो बार बिहार आएंगे, जमुई के बाद नवादा मेंदरभंगा में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा में चुनावी सभा करने जा रहे हैं. पीएम मोदी झंझारपुर को भी साधने की कोशिश करेंगे. वह सीधे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से राज मैदान स्थित सभा स्थल पर जाकर 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे. उनके साथ प्रदेश के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस रैली में शामिल नहीं होंगे. दरभंगा से बीजेपी नेता और वर्तमान सांसद गोपाल जी ठाकुर मैदान में हैं. उनके सामने आरजेडी प्रत्याशी ललित यादव चुनाव लड़ रहे हैं.

2 चरणों के लिए मतदान संपन्न

दो चरणों के चुनाव के दौरान पीएम मोदी बिहार के जमुई, नवादा, गया, पूर्णिया, मुंगेर और अररिया में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं. पहले चरण की 4 सीटों में नवादा और औरंगाबाद में बीजेपी के उम्मीदवार थे, जबकि जमुई में एलजेपीआर और गया में हम प्रत्याशी मैदान में थे. वहीं दूसरे चरण की सभी 5 सीटों पर जेडीयू कैंडिडेट थे. तीसरे चरण में अररिया में बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि खगड़िया में एलजेपीआर के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं सुपौल, मधेपुरा और झंझारपुर में जेडीयू के कैंडिडेट हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading