कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के घर रेड पड़ने से बिहार में छिड़ा सियासी घमासान

झारखंड में प्रवर्तन निदेशायलय (ईडी) ने कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के पास से करोड़ों रुपये जब्त किया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद बिहार में भी सियासी  घमासान मच गया है। राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के परिवार और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड में शिबू सोरेन के परिवार पर हमला बोला है। सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में लालू प्रसाद का परिवार हो या फिर झारखंड में शिबू सोरेन का परिवार हो, ये सब लुटेरे हैं। ये देश को लूटने वाले हैं। इन पर जब सरकार कार्रवाई करती है तो दर्द तो होगा ही। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि जनता देख रही है कि किस तरह से इन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है। झारखंड में जिस तरह से करोड़ों रुपए जब्त किए गए हैं, इससे उनकी पोल खुल गई है और अब यह लोग कुछ से कुछ बोल रहे हैं। जांच एजेंसी स्वतंत्र है और वह ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं, उनके पास मोटी रकम भी मिल रही है।

सूबे के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि जनता देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए सभी एकजुट होकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। भ्रष्टाचार से उन्होंने जो धन कमा रखा है, उसको बचाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ‘केंद्र में जो सरकार है वह कभी भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकती है। जो कार्रवाई ईडी, सीबीआई कर रही है, उससे विपक्ष के कई नेताओं की पोल खुल रही है। जनता इन्हें जवाब देने का काम करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading