अगर आप रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी पाने की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने SECR के तहत नागपुर डिवीजन में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर वैकेंसी निकाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो इसे सच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

रेलवे के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करने के बारे में सोच रहे हैं, तो 7 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 598 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आपका भी मन रेलवे में लोको पायलट की नौकरी पाने का है, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

रेलवे में इन पदों पर होगी भर्तियां
यूआर- 464 पद
एससी- 89 पद
एसटी- 45 पद
कुल पदों की संख्या- 598 पद
रेलवे में नौकरी पाने की योग्यता
उम्मीदवार जो भी रेलवे के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. तभी वे सभी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे.
रेलवे में लोको पायलट बनने की आयु सीमा
यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन

उम्मीदवार जो भी इन पदों पर अप्लाई कर रहे हैं, उनका चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और कंप्यूटर आधारित योग्यता टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.


