मुजफ्फरपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती के अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मुजफ्फरपुर कार्यालय में मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथियों के तौर पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री रणविजय सिंह, भागलपुर प्रभारी रजनीश सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष नन्हे सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राधे सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिसमे जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने आजादी के लिए स्वाभिमान के साथ वीरता पूर्वक जीवन भर संघर्ष किया और मूगलो से कभी हार नही माना। वहीं जिला नगर अध्यक्ष अपूर्व रघुवंशी ने कहा कि ऐसे वीर महापुरुष की जयंती देशवासी एवं अन्य समाज को भी उत्सव के रूप मे मनाना चाहिए। इस दौरान जिला युवा उपाध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने बिहार सरकार से महाराणा प्रताप की मुर्ति स्थापित करने की मांग की।

मौके पर श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना प्रदेश टीम ,मुख्य अतिथि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर की टीम, अपूर्व रघुवंशी ,राधे सिंह, सौरभ सिंह , विशाल सिंह, पवन सिंह, विक्रम आदित्य सिंह,अभिषेक सिंह, संजय सिंह, आयुष रघुवंशी , रौशन सिंह, विक्रम सिंह, नन्हे सिंह, रजनीश सिंह, रामकुमार सिंह, राधे सिंह, प्रवास सिंह, आलोक सिंह, विवेक सिंह, हर्ष आनंद, अमर्त्य राज , रोहित सिंह, प्रभात सिंह, मोहित सिंह आदि करणी सैनिक सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।






