चिराग पासवान के समर्थन में सभा करने हाजीपुर पहुंचे सीएम नीतीश, चिराग ने जमकर की तारीफ

बिहार के हाजीपुर के देसरी में चिराग पासवान के समर्थन में सभा करने के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पहुंचे। इस सभा में नीतीश कुमार और चिराग पासवान का अलग ही रंग देखने को मिला। चिराग पासवान जहां नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते नजर आए तो वहीं नीतीश कुमार ने भी पुरानी बातें याद दिलाई।

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश की जमकर की तारीफ

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास कर रहा है। सीएम नीतीश की योजनाओं का लाभ पूरा बिहार उठा रहा है। लोकसभा के बाद बिहार में विधानसभा में एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार सरकार द्वारा लोगों के लिए कई योजनाओं चलाई जा रही है। 1990 के दशक में लाठी में तेल पिलाने नौकरी के बदले जमीन हरपने वाली सरकार थीं। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश का चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आभार प्रकट किया।

नीतीश कुमार ने याद दिलाई पुरानी बात

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पहले कोई शाम में घर से निकलता था। सड़क और शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल था यह आप लोग को पता है। बिहार में हम लोगों को मौका मिला हम लोगों ने सभी क्षेत्रों में कार्य किया। आप लोग दिवंगत रामविलास पासवान को रिकार्ड मतों से चुनाव जीताए थे। वैसे ही चिराग पासवान को भी रिकार्ड मतों से चुनाव जिताए और देश में 400 सीट पार होगा और तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान से हम लोगों का पुराना रिश्ता है।

नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर बोला हमला

नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जितना काम हुआ है, वह सब हम लोगों ने किया है। आज कोई बोलने चलता है कि हमने किया है। तो वह अपने विभाग में कितना बहाली किया यह बताना चाहिए। उसको कोई आइडिया है। खाली अड़ बड़ बोलता है। चुनाव बाद सब पता चलेगा। हम लोगों ने बिहार में छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल योजना चलाई। शिक्षा को बढ़ावा दिया। सभी पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलवाए। नीतीश कुमार ने कहा कि पहले प्रजनन 4.3 था अब घटकर 2.9 हो गया।

बिहार में जीविका दीदी से जुड़ी महिलाओं का विकास हुआ: नीतीश कुमार

बिहार में जीविका दीदी से जुड़ी महिलाओं का विकास हुआ। बिहार में 10 लाख 51 हजार जीविका दीदी का समूह है। एक करोड़ 13 लाख महिलाएं जीविका से जुड़ी है। 8000 कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई गई। 60 वर्ष से पुरानी मंदिर की भी घेराबंदी कराई गई। हर घर नल जल योजना बिजली पहुंचाई गई। एक बार बैठक में विपक्ष के लोगों ने जातिगत आधारित जनगणना करने से मना कर दिया। हम लोगों ने आर्थिक गणना करने के पश्चात 50% से बढ़कर 65% आरक्षण कर दिया। 94 लाख परिवारों को दो लाख रुपये दिया जाएगा। वैशाली में इंजीनियरिंग मेडिकल कॉलेज एवं वैशाली विधानसभा में बुद्ध संग्रहालय बनाया जा रहा है।

चिराग पासवान ने और क्या कहा

सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले आज संविधान को खतरे में बता रहे हैं। जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक संविधान और आरक्षण को कोई खतरा नहीं है। देश में पीएम जन कल्याण योजना के तहत 81 करोड लोगों को राशन दिया जा रहा है। अगर देश में आईएनडीए की सरकार बनी तो गरीबों को मिलने वाला राशन छीन लिया जाएगा। यह सोच कांग्रेस और राजद की है। कांग्रेस विरासत टैक्स लगाने की सोच रही है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एवं कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया गया। चिराग पासवान ने लोगों से 13 मई को हाजीपुर के कुतुबपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा में आने का आमंत्रण दिया।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading