मुजफ्फरपुर में अंतर्राष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी के तत्वधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 12 मई रविवार को संध्या 4:00 बजे से शहर के छोटी सरैयागंज स्थित श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन के सभागार में किया जाएगा। इस दौरान निवेदक आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने सभी परशुराम भक्तों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।







