मुजफ्फरपुर के संत जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल के तीनों शाखाओं में हर्षोल्लास के साथ मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के सभी छात्र छात्राओं ने नृत्य, गायन एवं काव्य पाठ की मनमोहक प्रस्तुति दी।

छोटे-छोटे नौनिहालों ने नृत्य गीत से उपस्थित अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया। इसके साथ ही बच्चों के माताओं के लिए भी विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया था। जहां माताओं ने सभी खेलों का जमकर आनंद उठाया। वहीं कई माताओं ने गीत गाकर खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने सभी माताओं को मातृ दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय के संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्त, प्राचार्या आशा किरण सिन्हा, प्रभारी इंचार्ज मार्शल दत्त, दीपक चंद्र सिंह एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहें।

