मुजफ्फरपुर में आग का तां’डव, तीन जगह लगी भी’षण आ’ग, दर्जनों घर खा’क

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को अलग-अलग जगहों पर आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में दर्जनों घर जलकर राख हो गए और करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। पहली घटना सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में हुई।

यहां अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आई है। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

गरीब परिवारों के घर जलकर राख 

दूसरी घटना गायघाट थाना क्षेत्र के कानिया इनार गांव में हुई। यहां भी अचानक आग लगने से कई गरीब परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस हादसे की तस्वीरें बेहद डरावनी बताई जा रही हैं। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जल गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

एटीएम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग

तीसरी घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां एसबीआई के एक एटीएम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और पूरा एटीएम उसकी चपेट में आ गया।

हालांकि वहां मौजूद गार्ड और दमकल टीम की सतर्कता से एटीएम में रखा कैश सुरक्षित बचा लिया गया और समय रहते आग बुझा दी गई। इन तीनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग नुकसान से काफी परेशान हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading