सुबह सुबह MLC क्वार्टर पहुंचे सीएम नीतीश, आधुनिक सुविधाओं से लैस नई अतिथिशाला का किया उद्घाटन

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह सुबह एमएलसी क्वार्टर पहुंचे। जहां उन्होंने एमएलसी क्वार्टर परिसर में नवनिर्मित आधुनिक अतिथि शाला का उद्घाटन किया। इस अतिथि शाला में पुस्तकालय, जलपान गृह समेत कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। जिससे जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

ये नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

आधुनिक सेवाओं से लैस अतिथि शाला 

बताया गया कि यह नई अतिथि शाला आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे राज्य के जनप्रतिनिधियों को ठहरने और कार्य करने में सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन और प्रभावी ढंग से कर सकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading