कांग्रेस और वीआईपी को बड़ा झटका, दो नेताओं ने थामा बीजेपी का हाथ

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा एवं कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। चौधरी ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा लोगों की पसंद बन गई है।

क्या बोले विजय सिन्हा

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगी। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि यह पार्टी किसी परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि भाजपा ही एक परिवार है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजीव मिश्रा, विनोद शर्मा व अशोक कुमार चौहान के अलावा जाप के नेता रघुपति सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.