सीएम नीतीश के कहने पर ही बीजेपी से लड़ रहा हूं, तेजस्वी के इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज

पटना. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे बिहार में सियासी हलचल तेज हो गयी है. दरअसल तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि वह आज भी उनके साथ हैं और उनका आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने उन्हें कहा था कि बीजेपी 2014 में आई और 2014 में जाएगी. नीतीश जी भी यही चाहते हैं और हम उन्हीं के अनुसार काम कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज भी उनके साथ हैं. नीतीश जी का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है. उनके आशीर्वाद से ही हम बीजेपी को 2024 में सत्ता से उखाड़ फेकेंगे. हम उनके निर्देश पर ही काम कर रहे हैं. तेजस्वी यादव के इस बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज है. वहीं आरक्षण के मुद्दे को लेकर आज एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

तेजस्वी ने कहा कि वो लोग पिछले 10 सालों से सत्ता में हैं. वहीं तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग भी इतने वर्ष सरकार में थे. लेकिन, दोनों सरकार ने EBC, OBC और पिछड़ी जातियों का आरक्षण 75 प्रतिशत क्यों नहीं किया. तेजस्वी ने कहा कि वो लोग चाहते ही नहीं थे कि आरक्षण बढ़े

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.