इन शिक्षकों पर गिर सकती है गाज, केके पाठक के सख्ती के बाद भी निरीक्षण में गायब मिले छह शिक्षक

इस्लामपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय संडा का निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालय के आधा दर्जन शिक्षक व शिक्षिका अनुपस्थित पाए गए। यह निरीक्षण बीआरपी इस्लामपुर की रिंकी कुमारी ने किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रीति कुमारी व शिक्षक अनिल कुमार ही उपस्थित पाए गए। विद्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए शिक्षक संटू कुमार, श्याम कुमार, अली अकबर, प्रीति वमा व प्रियांशु विद्या शामिल थे। डीईओ ने बीआरपी के रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय से बिना सूचना गायब होना कार्य के प्रति लापरवाही व मनमानी रवैया है। अत: बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है।

उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए गए तो उक्त शिक्षकों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। फिलहाल उक्त अवधि में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के एक दिन का वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है।

सरकारी विद्यालयों में अपर मुख्य सचिव के सख्त निर्देश के बावजूद शिक्षकों के कार्यशैली में सुधार नहीं आ रहा है। बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहना आदत में सुमार हो गया है। इसी कड़ी 10 मई को समग्र शिक्षा के लेखापाल रघुवीर साह ने तकरीबन 9.30 बजे उमवि नवीनगर तुंगी विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के उपरांत विद्यालय पूर्णत बंद पाया गया। प्रधानाध्यापक सहित तमाम शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। डीईओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एचएम व तमाम शिक्षकों से जवाब-तलब करते हुए एक दिन के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.