मुजफ्फरपुर में आज मतदाताओं को जागरूक करेंगी स्टेट स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर

मुजफ्फरपुर स्टेट स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज 14 मई   को किया जा रहा है। शहर के खुदीराम बोस स्टेडियम में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आम लोगों से समारोह में शिरकत करने का आग्रह किया जा रहा है। जहां जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की जाएगी।

आज शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक मतदाता जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदाताओं को जागरुक एवं प्रेरित करने हेतु जिले में स्वीप गतिविधियों लगातार जारी है।

यद्यपि जिले के प्रखंडाधीन पंचायतों में आईसीडीएस एवं जीविका के माध्यम से सतत एवं प्रभावी रूप से वोट प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम किया जा रहा है। हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर एवं वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर घुम कर मतदाताओं को जागरुक एवं प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रभात फेरी, रंगोली, हस्ताक्षर अभियान ,शपथ कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि का कार्यक्रम सतत रूप से संचालित हैं। 

इसी कड़ी जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी सिंह एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार को सभी आवश्यक व्यवस्था करने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिलाधिकारी ने जिलावासियों से मुजफ्फरपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मई को तथा वैशाली निर्वाचन क्षेत्र के लिए 25 मई को अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.