तेजस्वी यादव का वादा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो…1 करोड़ युवाओं को देंगे नौकरी

पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी इस चुनाव में बेकार की बातें कर रहे हैं। मंगलसूत्र, मछली, हिंदू- मुसलमान की बातें कर असल समस्या महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान हटान चाहते हैं।

गरीबों को एक लाख देने का किया वादा

तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को नौकरी और गरीब माता बहनों के खाते में एक लाख रुपए प्रतिवर्ष दिया जाएगा। साथ की अग्निवीर योजना को समाप्त करके पहले की तरह सेना की बहाली कराई जाएगी।

नीतीश कुमार पर ये कहा

वे सोनबरसा प्रखंड के भुतही स्थित जागेश्वर उच्च विद्यालय के प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार (चाचाजी) का भी आशीर्वाद प्राप्त है।

आज उनको प्रधानमंत्री जी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन बिमारी का बहाना बनाकर जाने से मना कर दिए हैं। चाचाजी कहा करते थे 2014 में आने वाले 2024 में नहीं आयेंगे। हम उसी मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुकेश सहनी ने ये कहा

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि यह चुनाव संविधान और आरक्षण बचाने और लोकतंत्र को मजबूत करने का चुनाव है। इसलिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अर्जुन राय को वोट देकर जिताने की अपील की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading