मैं क्या क्रिमिनल हूं जो बीजेपी वाले कार्रवाई करेंगे: पवन सिंह

रोहतास : भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले चर्चित अभिनेता पवन सिंह अब किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं. बीजेपी के कद्दावर नेता व बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार के बयान पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए साफ-साफ कहा कि नामांकिन वापस नहीं लेंगे. आगे बढ़ गए हैं तो बढ़ गए हैं.

Pawan Singh का लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा ऐलान, BJP ने आसनसोल से दिया  है टिकटकाराकाट सीट से पीछे हटने वाले नहीं

कुल मिलाकर कहें तो पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि वह अब काराकाट सीट से पीछे हटने वाले नहीं हैं. चाहे कोई भी नेता कुछ भी बोले उनपर फर्क नहीं पड़ता है. उनका साफ कहना है कि ‘मैं जिस रास्ते पर निकल पड़ा हूं, निकल पड़ा हूं, निकल पड़ा हूं. इसे फिल्मी स्टाइल में कहें तो ‘पवन सिंह झुकेंगे नहीं…’

पवन सिंह की मां ने किया नामांकन

इधर, जिस काराकाट संसदीय क्षेत्र से पवन सिंह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं. उसी सीट पर उनकी मां प्रतिमा देवी ने भी नामांकन कराया है. सासाराम के समाहरणालय में गुपचुप तरीके से प्रतिमा देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. इस सवाल पर भी पवन सिंह ने अपनी बात रखी.

BJP के टिकट को ठुकराया

बता दें कि पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था. पहले तो वह टिकट पाकर काफी खुश थे, हालांकि बाद में उन्होंने अपना टिकट वापस कर दिया. इसके बाद पवन सिंह काराकाट से ताल ठोंकने पहुंच गए. यहां से एनडीए के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा मैदान में हैं.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading