बिहार मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

पटना: बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलावदेखने को मिल रहा है. प्रदेश के लगभग जिलों में मौसम साफ हो गया है और भीषण गर्मी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से लगभग आधा दर्ज जिलों में बारिश का पूर्वानुमान किया गया है, ऐसे में वहां के लोगों के लिए राहत की खबर है.

बिहार में बारिश का अलर्टबिहार में बारिश का अलर्ट

विभाग की ओर से आज के लिए सुपौल, भागलपुर, बांका, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसा अनुमान लगाया गया है कि इन जिलों के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वर्षा के साथ तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) की संभावना है. विभाग ने इस मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील भी की है.

बढ़ने लगा बिहार का तापमान

बता दें कि बारिश का दौर थमने के बाद सूबे के तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई. बीते 24 घंटे में राजधानी पटना का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं गोपालगंज 39.9, मोतिहारी 37.4, मधुबनी 38.7, मुजफ्फरपुर 35.2, वैशाली 40.7, सुपौल 38.2, दरभंगा 38.4, मधेपुरा 37.5, अररिया 37.6, पूर्णिया 37.8 दर्ज किया गया. जबकि बक्सर में सबसे अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading