चौथे चरण के मतदान से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज, तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान

बिहार में चौथे चरण के मतदान के पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अपने सवालों से घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को एक पुराना एहसान याद दिलाया है जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को रामविलास पासवान को लेकर एक पुरानी बात याद दिलाई है।

Chirag Paswan warns Tejashwi Yadav legal action political uproar in Bihar  over reservation - चिराग पासवान ने दी तेजस्वी यादव को मुकदमे की चेतावनी,  आरक्षण पर बिहार में सियासी पारा ...चिराग पासवान अपनी राजनीति की शुरुआत से आरएसएस के संग

राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वह जिस दिन से राजनीति में आए हैं, आरएसएस के संग हैं। वह भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं।

तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि जरा पूछिए कि जब उनकी पार्टी का एक भी सांसद नहीं था तो रामविलास पासवान जी को राजद ने राज्यसभा में भेजा था। चिराग जमुई से सांसद रहे, मगर 10 साल में 100 दिन भी बिहार में गुजारे हैं क्या? वह जमुई में अपनी पार्टी का एक कार्यालय तक नहीं खुलवा पाए।

तेजस्वी यादव  ने पासवान समाज पर भी बात की

तेजस्वी यादव ने कहा कि  पासवान समाज सामाजिक न्याय की राजनीति पसंद करता है न कि भाजपा और आरएसएस की। तेजस्वी ने कहा कि भारत की जनता भारतीय जनता पार्टी से परेशान है, इसलिए वह चेंज इन 24 (24 में बदलाव) की बात कह रही है। देश के युवा कह रहे हैं कि हमारा पेपर लीक कराने वाली भाजपा का हम इलेक्शन लीक कराएंगे।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading