रोहतास:बिहार के काराकाट हॉट सीट पर राजनीतिक घमासान मचा है. इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा मैदान में है तो दूसरी तरफ इंडिया महागठबंधन से राजाराम कुशवाहा हैं. वहीं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.
विश्वकर्मा महासंघ ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया समर्थन
वहीं विश्वकर्मा महासंघ ने डेहरी स्थित फाइव स्टार होटल में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक दिवसीय बैठक आयोजित की. इस दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने काराकाट लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को पूरे समाज की तरफ से अपना जोरदार समर्थन दिया. उन्होंने काराकाट लोकसभा के सभी विश्वकर्मा समाज के वंशजों – सोनार, लोहार, बढ़ई, प्रजापति, कसेरा, ठठेरा को ये संदेश दिया गया कि इस चुनाव में तन, मन और धन से उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन करें.
हर परिस्थिति में दूंगा साथ’- कुशवाहा
वहीं उन्होंने आगे कहा कि साथ आगामी विधानसभा चुनाव में हम अपने संगठन तले सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने का काम करेंगे. वहीं मौजूद काराकाट लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने विश्वकर्मा समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि वो हर परिस्थिति में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं.
उपेंद्र कुशवाहा ने दिया धन्यवाद
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा वंशजों के अधिकार और सम्मान के लिए जब तक जिन्दा रहूंगा तब तक खड़ा रहूंगा. उपेंद्र कुशवाहा ने भारतीय विश्वकर्मा महासंघ को अपना समर्थन देने के लिए दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके समर्थन से ही काराकाट का विकास संभव है.विश्वकर्मा समाज हमेशा से ही राजनीतिक हाशिए पर है.

