बिहार लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में चिराग, रोहिणी और रूडी समेत 80 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

पटना : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर चुनावी शोर थम जाएगा. हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी और सारण में शाम 5 बजे तक प्रत्याशी अपना प्रचार कर सकेंगे. शाम के बाद कैंडिडेट्स डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से मिलेंगे. 20 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे.

पांचवे चरण का चुनावी शोर थमेगा

पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर 80 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 35 प्रत्याशी ऐसे हैं जो निर्दलीय हैं. ADR के मुताबिक पांच ऐसे उम्मीदवार हैं जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

चिराग, रोहिणी आचार्य समेत 80 उम्मीदवार

वीवीआईपी सीट हाजीपुर सीट पर चिराग पासवान की अग्निपरीक्षा होगी तो वहीं सारण में बीजेपी के राजीव प्रताप का मुकाबला लालू यादव की बेटी और आरजेडी कैंडिंडेट रोहिणी आचार्य से है. सीतामढ़ी में सभापति देवेश चंद्र ठाकुर चुनावी मैदान में हैं तो वहीं मुजफ्फरपुर में कांग्रेस के अजय निषाद का कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

करोड़पति उम्मीदवार

पांच सीटों में रोहिणी आचार्य सबसे ज्यादा धनवान उम्मीदवार हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद हैं. इनकी संपत्ति 16 करोड़ 68 लाख रुपए हैं जबकि मधुबनी से ही बसपा प्रत्याशी विकास ने चुनाव के दौरान 11 करोड़ 78 लाख रुपए की घोषणा की है. सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की संपत्ति भी 8 करोड़ रुपए के लगभग है. लगभग इतनी ही संपत्ति सारण के बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी के पास है.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.