काराकाट सीट पर एक और धाकड़ उम्मीदवार की एंट्री, इस पार्टी ने कर दिया खेला

काराकाट में 1 जून को मतदान होना है। इस बार काराकाट लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इस बीच, इस सीट पर एक और धाकड़ कैंडिडेट की एंट्री हो गई है। जिस प्रत्याशी की बात कर रहे हैं, उनका नाम प्रियंका चौधरी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की प्रत्याशी प्रियंका चौधरी का मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया महागठबंधन के माले उम्मीदवार राजाराम सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह से है। रविवार को निरंजन बिगहा वार्ड 38 में प्रियंका चौधरी ने इस बार चुनाव प्रचार में कहा कि वह 13 प्रत्याशियों में सिर्फ एक महिला उम्मीदवार हैं। एक कुंजी की तरह सबके बीच होकर भी मजबूत हैं।

Bhojpuri स्टार पवन सिंह की मां ने भी अब काराकाट से दाखिल किया नामांकन, क्या  यह तो नहीं वजह...कौन हैं प्रियंका चौधरी?

उन्होंने कहा कि वर्तमान में वह नासरीगंज पश्चिमी की जिला पार्षद के पद पर हैं। इस बार काराकाट लोकसभा से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में आज तक कोई भी यूनिवर्सिटी नहीं है। यूनिवर्सिटी का निर्माण कराएंगी। बच्चों को सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा दिलाएंगी। इसके अलावा, उन्होंने खेल कूद के लिए बड़े स्टेडियम का निर्माण कराने का वादा किया। रोजगार में आगे बढ़ाने के लिए माता बहनों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो बच्चे तकनीकी क्षेत्र में ज्ञान पाना चाहते हैं, उन्हें कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 6 विधानसभा में एक-एक ऐसे फैक्ट्री का निर्माण होगा, जिनमें लघु उद्योग हो जहां कम से कम दस हजार लोग रोजगार पा सके। ओवैसी ने चुनावी मैदान में इस बार मल्लाह समाज से प्रत्याशी प्रियंका चौधरी को अपने सबसे चर्चित चेहरों में से एक पर दांव खेला है। इस लोकसभा चुनाव में हिंदुवादी चेहरे के तौर पर प्रियंका चौधरी की हर तरफ चर्चा हो रही है। जो एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से सीधा मुकाबला है।

 

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading