‘भगवान महावीर’ की धरती वैशाली पर कड़ी टक्कर, मुन्ना शुक्ला बनाम वीणा देवी

भगवान महावीर की धरती वैशाली पर 25 मई को चुनाव होना है. वैशाली सीट पर चुनावी नतीजे तय करने में भूमिहार, यादव, राजूपत, कुर्मी-कुशवाहा और मल्लाह महत्वूपूर्ण भूमिका निभाते हैं. छठे चरण के चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में में सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है. आपको बता दें कि इस बार चुनावी मुकाबले में एनडीए की तरफ से वीणा देवी और इंडिया गठबंधन की तरफ से आरजेडी नेता विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला हैं. वहीं, इस मुकाबले में बाहुबली नेता रामा सिंह भी हैं. उनके इस मुकाबले में एंट्री से चुनाव रोचक बन चुका है. इन नेता के बीच कांटों का मुकाबला देखा जा रहा है. बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में रामा सिंह उर्फ राम किशोर सिंह ने लोजपा के कैंडिडेट रघुवंश को शिकस्त दी थी. वहीं, इस चुनाव में लालू ने जब उन्हें टिकट नहीं दी तो रामा सिंह वापस से लोजपा (रामविलास) में चले गए. रामा के सपोर्ट से वीणा देवी और मुन्ना शुक्ला के बीच  की टक्कर दिलचस्प हो चुकी है.

Vaishali Lok Sabha Seat: जातितंत्र में उलझी लोकतंत्र की जननी, वीणा देवी और मुन्ना  शुक्ला ने लगाया पूरा दम! - Vaishali Lok Sabha Seat Veena devi munna shukla  bihar politics news inमुन्ना शुक्ला का राजनीति सफर

मुन्ना की बात करें तो वह मुजफ्फरपुर की लालगंज विधानसभा सीट के रहने वाले हैं. 90 के दशक में मुन्ना शुक्ला के बड़े बाई कौशलेंद्र उर्फ छोटन शुक्ला का बिहार की राजनीति में बोलबाला था. 1994 में छोटन शुक्ला की हत्या कर दी गई. जिसके बाद छोटन शुक्ला की शव यात्रा निकाली गई. इसी यात्रा के दौरान गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया की हत्या उग्र भीड़ ने कर दी. जिसके आरोप में आनंद मोहन को आजीवन कारावास की सजा हुई थी.

मुन्ना शुक्ला ने पहली बार 1999 में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. लगातार तीन बार जेडीयू की टिकट से मुन्ना शुक्ला लालगंज के विधायक बने, लेकिन 2009 में जेडीयू ने जब उन्हें रघुवंश प्रासद के खिलाफ उतारा तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

आपको बता दें कि 2009 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू की टिकट से मुन्ना शुक्ला वैशाली सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन आरजेडी के रघुवंश प्रसाद सिंह के हाथों उनकी हार हुई थी. जिसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव में मुन्ना शुक्ला की पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ी और इस चुनाव में उनकी भी हार हुई.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading