भाजपा कैंडिडेट के लिए बेतिया पहुंचे मनीष कश्यप, कहा- ‘मैं मोदी सरकार के साथ हूं’

यूट्यूबर सह भाजपा नेता मनीष कश्यप इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर काफी व्यस्त हैं। वह गुरुवार को पश्चिम चंपारण से भाजपा कैंडिडेट संजय जायसवाल के पक्ष में वोट करने की अपील करने के लिए बेतिया पहुंचे थे। मीडिया को संबोधित करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि मैं खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने के प्रयास में था, लेकिन पीएम ने अपने घर (भाजपा परिवार) में मुझे जगह दे दी। मैं भाजपा के साथ हूं। वे गुरुवार को नगर के एक निजी होटल में मीडिया कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

Manish Kashyap NDTV Exclusive: मनीष कश्यप ने की Nitish Kumar की तारीफ़उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां सबको टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार में जंगल राज था। यहां कभी भी किसी का भी दिनदहाड़े अपहरण हो जाता था। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं था। लेकिन एनडीए की सरकार में हालात बदले। मनीष कश्यप ने कहा कि एनडीए की सरकार में चंपारण सहित बिहार का काफी विकास हुआ है। चंपारण और बिहार में अभी भी कुछ काम बाकी है, जो पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में होगा।

मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, रवि सिंह, धनरंजन कुशवाहा, अनमोल शोमित, अभिषेक यदुवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि मनीष कश्यप ने हाल ही में भाजपा जॉइन किया था। उन्हें मनोज तिवारी ने भाजपा में शामिल कराया था।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading