केके पाठक को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा दावा, नीतीश कुमार के शह पर दिए जा रहे उलूल-जुलूल निर्देश

शिक्षकों को विद्यालयों में 05:45 बजे प्रात:काल उपस्थिति देनी है। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बयान जारी कर इसे शिक्षकों का प्रताड़ित करने वाला आदेश बता रहे। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोहरा मात्र हैं। उन्हीं के शह पर वे उलूल-जुलूल निर्देश दे रहे। 2020 के विधानसभा चुनाव की टीस मुख्यमंत्री के मन में आज तक है और वे शिक्षकों को अब भी अपने प्रतिद्वंदी के तौर पर देख रहे हैं। इस आदेश को उन्होंने शिक्षकों के मानवाधिकार का हनन बताया है। इसी के साथ उन्होंने आग्रह किया है कि शिक्षकों से केवल रचनात्मक कार्य ही लिया जाए।

cm nitish kumar on kk pathak new letter of attendanceछपरा के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी कांग्रेस की युवा इकाई

छपरा में चुनावी हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि उस घटना से लोकतंत्र कलंकित हुआ है। उनका आरोप है कि भाजपा समर्थकों द्वारा जातीयता में राजद कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की गई। उस घटना ने बिहार में सुशासन की पोल खोल कर रख दी है। चुनाव आयोग का चुप्पी भी अपने आप में बहुत कुछ बयां कर रही है।

कांग्रेस ने छपरा के पुलिस अधीक्षक से आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की मांग की है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घटनास्थल पर जाकर अमन-चैन की अपील कर रहे। युवा कांग्रेस की टीम यथाशीघ्र पीड़ित परिवारों से मिलेगी और उनको न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करेगी।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading