बिहारवासियों के लिए खुशखबरी! पटना-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी, जल्द होगी सूचना जारी

पटना. बिहार की राजधानी पटना से नई दिल्ली जाने और आने वाले रेल यात्रियों की मौज होने वाली है. जीहां, पटना और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है. बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के चलने से महज 9 घंटे में ही पटना से दिल्ली और दिल्ली से पटना का सफर तय किया जा सकेगा. बता दें कि वर्तमान में पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्प्रेस और तेजस एक्सप्रेस जैसी हाई स्पीड ट्रेन दिल्ली से पटना पहुंचने में लगभग 13 घंटे का समय लेती है, लेकिन वंदे भारत एक्प्रेस ट्रेन महज 9 घंटे का समय ही लेगी.

Vande Bharat Express is changing Indian Railways. Now Indians need to do  their bit

ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही रेलवे बोर्ड इसकी सूचना जारी करेगा. जानकारी के अनुसार, पटना नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल और समय जल्द ही जारी हो सकता है. बता दें कि दिल्ली और हावड़ा लाइन पर भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है, लेकिन यह गया जंक्शन होकर दिल्ली जाती है. पर अब ऐसी खबर है कि बिहार की राजधानी पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्लान है, जो देश की राजधानी से बिहार की राजधानी के बीच चलेगी.

यूपी में इस रूट से चलेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत

पटना- दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार प्रति घंटा 130 किमी की रहेगी. 9 घंटे के सफर में वंदे भारत पटना से आरा, बक्सर, डीडीयू होते दिल्ली पहुंचेगी. उत्तर प्रदेश में यह प्रयागराज के रास्ते चलाई जा सकती है.

दिल्ली पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में होंगे 7 कोच

जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी का 1 कोच और वातानुकूलित चेयरकार के 7 कोच हो सकते हैं. एग्जीक्यूटिव चेयरकार में 52 और वातानुकूलित चेयरकार में 478 सीटें होंगी. अभी पटना से लखनऊ के गोमतीनगर, हावड़ा, रांची और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है.

रेलवे बोर्ड जल्द ले सकता है वंदे भारत पर फैसला

वहीं, पटना-दिल्ली रूट पर वंदे भारत चलाए जाने को लेकर अभी तक भारती रेलवे की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की खबरें लगातार आ रही हैं कि रेलवे बोर्ड इस बात पर लगातार मंथन और विमर्श कर रहा है कि पटना-दिल्ली के बीच जल्दी ही वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading