लालू यादव का भाजपा पर हमला, कहा-बुरी नजर से देखा तो बजा देंगे ईंट से ईंट’

लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान और आरक्षण समाप्त करने को लेकर पक्ष और विपक्ष की ओर से एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए गए। यहां तक की चुनाव आयोग को भी राजनीतिक दलों से कहना पड़ा कि दलों को ऐसे बयान से बचना चाहिए। बावजूद संविधान और आरक्षण को लेकर विपक्ष का सत्ता पक्ष पर हमला जारी है।

लालू यादव की भविष्यवाणी, चुनाव आयोग से पहले बता दिया पांचों राज्यों का  रिजल्ट | Lalu Yadav prediction results of five states told before Election  Commission Bihar Politics - News Nationराष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने इस मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। लालू प्रसाद ने शुक्रवार को अपने एक्स भाजपा के खिलाफ हमलावर तेवर दिखाए और चेतावनी देते हुए कहा कि संविधान को बुरी नजर से देखा तो ईट से ईट बजाकहा – देंगे।राजद प्रमुख ने लिखा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिखा था; इसलिए नरेन्द्र मोदी, भाजपा और संघ भारत का संविधान एवं आरक्षण खत्म करना चाहते है।

वंचित वर्ग के महापुरुषों से नफरत करती है भाजपा

लालू यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा वंचित वर्गों के महापुरुषों से इतनी नफरत क्यों करती है? वह कितनी भी चालाकी और साजिशें कर लें लेकिन वो बाबा साहेब के नाम, काम और संविधान को कभी भी नहीं मिटा सकते। न ही हम वंचित, उपेक्षित, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े, अतिपिछड़े एवं न्यायप्रिय वर्गों के लोग ऐसा होने देंगे।

कहा – …ईंट से ईंट बजा देंगे

उन्होंने लिखा कि भाजपा वालों कान खोल सुन लो, बाबा साहेब अवतारी पुरुष थे, उनका कार्य अमिट है। बाबा साहेब के संविधान की तरफ बुरी नजर से देखा तो तुम्हारी ईंट से ईंट बजा देंगे।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading