वैशाली लोकसभा चुनाव में दिख रहा महिलाओं का जलवा, घूंघट में मतदान केंद्रों पर पहुंच जमकर डाल रही वोट

वैशाली: बिहार के वैशाली लोकसभा में महिलाओं का जलवा है. महिलाएं घूंघट में अपने मतदान केंद्रों पहुंचकर जमकर वोट डाल रही हैं. वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही है. एक महिला ने बताया कि वो अपनी बहू के साथ रहती हैं और पोता भी है, जिसे लेकर ही मतदान केंद्र पर आई हैं.

Voting In Vaishaliमतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की भीड़

वहीं दामोदरपुर की रहने वाली एक महिला  मतदाता ने बताया कि अपनी 70 वर्षीय सास को लेकर वोट डालने पहुंची है. उन्होंने कहा की सास की तबीयत खराब थी लेकिन, वह वोट गिराने की जिद्द करने लगीं. उन्होंने कहा की यह उनका अधिकार है, सरकार बनाने में उनका भी अहम किरदार है, जिसके लिए वो मतदान करेंगी. उनके पैरों में तकलीफ थी, फिर भी वो चलने के लिए राजी थी. इसके बाद भी उन्होंने मतदान किया. उन्होंने कहा कि विकाश के मुद्दे पर वोट डाला है.

विकास का मुद्दा बना अहम
इधर 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी अपना वोट डालने के लिए वोटिंग बूध पर पहुंची थी. उन्होंने कहा की सुबह जल्दी उठकर, नमाज अदा किया. इसके बाद सुबह में ही अपने मतदान केंद्र पर लाइन में जाकर खड़ी हो गईं. वे लंबे समय से अपना वोट डालती आ रही है. उन्होंने कहा कि वे काफी खुश है कि वो मतदान करने आईं. उनका मत आने वाले पीढ़ी के लिए है ताकि, उनके बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके. उन्होंने विकाश के मुद्दे पर अपना वोट डाला है.
    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading