छठे चरण के मतदान में वैशाली सबसे अधिक तो सीवान में सबसे कम मतदान, इन बूथों पर वोट बहिष्कार

पश्चिम चंपारण आठ, पूर्वी चंपारण में 12, वाल्मीकिनगर में 10, शिवहर 12, गोपालगंज में 11 और सीवान में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुरक्षा को देखते हुए इन आठों सीटों पर कुल 60 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Loksabha Elections 2019: तीसरे चरण में 66% पड़े वोट, सबसे अधिक कहां हुआ  मतदान; जानें | Jansatta

दोपहर एक बजे तक बिहार में कुल 36.48 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग ने दोहपर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक सबसे अधिक वैशाली लोकसभा सीट पर 40.48 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम सीवान में 31.59 प्रतिशत मतदान हुआ। शिवहर में 38.89 प्रतिशत, पश्चिम चंपारण में 37.75 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 37.57 प्रतिशत, वाल्मीकिनगर 36.64 प्रतिशत, गोपालगंज में 34.65 प्रतिशत और महाराजगंज 34.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी सीटों पर कुल 36.48प्रतिशत मतदान हुआ है।

गोपालगंज में कई बूथों पर वोट बहिष्कार 
गोपालगंज में कई बूथों पर मतदाता वोट बहिष्कार कर रहे है।ग्रामीणों में कही रेलवे ढाला तो कही सड़क नहीं होने से नाराजगी है। वही वोटरों को मनाने में अधिकारी लगे हुए है। बतादे कि गोपालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। लेकिन बरौली विधानसभा के बूथ संख्या 223 नवादा चंदन टोला गांव और माझागढ़ प्रखंड के भटवालिया स्थित बूथ संख्या 51 पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया है। बरौली के भटवालिया और नवादा चंदन टोला में रेलवे क्रॉसिंग नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने वोट बाहिष्कार किया हैं।वही हथुआ विधानसभा के चैनपुर गांव में सड़क नही तो वोट नहीं के नारे लगाकर गग्रामीण वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसकी वजह से सुबह से इस गांव में बनाए गए बूथ पर एक भी वोटर मतदान करने नहीं पहुंचे हैं।

वैशाली लोकसभा सीट पर 23.67 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक सबसे अधिक वैशाली लोकसभा सीट पर 27.98 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम वाल्मीकिनगर में 20.11 मतदान हुआ। सीवान में 22.42 प्रतिशत, पश्चिम चंपारण में 21.80 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 22.50 प्रतिशत, गोपालगंज में 22.61 प्रतिशत, महाराजगंज 23.57 और शिवहर में 21.20 प्रतिशत   मतदान हुआ है। सभी सीटों पर कुल 23.67 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आनंद मोहन ने महागठबंधन पर हमला बोला
शिवहर में मतदान करने पहुंचे पूर्व सांसद और जदयू प्रत्याशी लवली आनंद के पति आनंद मोहन ने महागठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिवहर के लोगों को किसे वोट देना चाहिए (अगर हमें नहीं)? उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति को वोट देना चाहिए जिसके शासन में हत्याएं हो रही हों, उग्रवाद, रिश्वतखोरी और अपहरण हो रहे हों? चार जून को सब कुछ तय हो जाएगा। शिवहर के मुद्दों पर बात करते हुए बाहुबली आनंद मोहन ने कहा कि शिवहर में रेलवे लाइन, चीनी मिल और पुनौरा धाम का विकास पहली प्राथमिकता होगी। आनंद मोहन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हम शिवहर में आरामदायक स्थिति में हैं, परिणाम बहुत अच्छे होंगे।

    

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading