वैशाली लोकसभा सीट पर गाजे बाजे के साथ मतदान करने पहुंचे 100 वर्षीय दंपत्ति

मुजफ्फरपुरः बात सरकार चुनने की हो तो इसमें कहीं से देरी नहीं करनी चाहिए. ‘पहले मतदान फिर जलपान’ तो सुना ही होगा. छठे चरण की वोटिंग को लेकर महिला-पुरुष युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, बुजुर्ग भी सरकार चुनने में पीछे नहीं हैं. इसका उदाहरण वैशाली लोकसभा क्षेत्र के गरौल में देखने को मिला.

मतदान करने पहुंचीं मुन्नी देवीउम्र नहीं रखता मायने

करीब 100 साल अपनी जिंदगी जीने के बाद भी सरकार चुनने का जज्बा खत्म नहीं हुआ. दरअसल, इस तस्वीर में दिख रहे दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी हैं. उम्र ज्यादा होने के कारण चल नहीं सकते लेकिन सरकार चुनने की जिद के कारण परिवार वालों को बूथ तक लाने के लिए ठेला का सहारा लेना पड़ा. इसके साथ में बैंड-बाजा की भी व्यवस्था की गई.

मतदान करने पहुंचे जगदी रामबैंड बाजा के साथ पहुंचे दंपती

पति जगदी राम और पत्नी मुन्नी देवी दोनों वैशाली जिले के गरौल गांव के रहने वाले हैं. परिजन बताते हैं कि एक सप्ताह पहले से कह रहे थे कि उन्हें भी मतदान करने के लिए जाना है. आखिर में वह दिन आ ही गया. परिवार के लोगों ने ठेला पर दोनों दंपती को बैठाकर बैंड बाजा के साथ गोरौल क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैनपुर मोहम्मदपुर बूथ पर पहुंचे.

अपनी सरकार चुनने पहुंची मुन्नी देवी

मतदान करने पहुंचे दंपती काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि कि उम्र ज्यादा होने के कारण वह चल नहीं सकती लेकिन जब वह अपने बेटे से कही की उन्हें भी वोट करने जाना है तो बेटे ने ठेला पर बैठाकर मतदान कराने लाया है.

वैशाली में मतदान

वैशाली लोकसभा क्षेत्र में कुल 1942 बूथों पर वोटिंग हो रही है. कुल 8 लाख 68 हजार 235 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. वैशाली लोकसभा क्षेत्र में वैशाली का एक विधानसभा और मुजफ्फरपुर का पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल है. इस सीट पर एनडीए की ओर से सीटिंग एमपी वीणा देवी और राजद से मुन्ना शुक्ला के बीच मुकाबला है. 4 जून को रिजल्ट आएगा.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading