बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा में 57.88 फीसदी और मैट्रिक में 63.72 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. साथ में विशेष परीक्षाओं के भी नतीजे जारी कर दिए गए हैं. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में कुल 37090 विद्यार्थी शामिल हुए थे. जिसमें से 19776 छात्र और 17314 छात्राएं थी. इसमें से कुल 21467 बच्चे पास हुए हैं. जिसमें 11165 छात्र और 10302 छात्राएं हैं. परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से 11 मई के बीच राज्य के 97 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था.
10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी
इसी तरह मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा में कुल 42247 विद्यार्थी शामिल हुए थे. जिसमें 18045 और 24202 छात्राएं थी. इसमें 7049 छात्रों और 7938 छात्राओं सहित कुल 14987 विद्यार्थी पास हुए. मतलब कुल 35.47 फीसदी बच्चे ही पास हुए.
इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा का रिजल्ट
इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा का रिजल्ट 59.68% रहा है. परीक्षा में 6283 छात्रों और 4768 छात्राओं सहित कुल 11051 बच्चे शामिल हुए थे. जिसमें से 3565 छात्रों और 3030 छात्राओं सहित कुल 6595 बच्चे पास हुए.

मैट्रिक विशेष परीक्षा का रिजल्ट
मैट्रिक की विशेष परीक्षा में 5915 छात्रों और 5341 छात्राओं सहित 11256 बच्चे शामिल हुए थे. जिसमें 3951छात्रों और 3221 छात्राओं सहित 7172 बच्चे पास हुए हैं. विशेष परीक्षा का रिजल्ट 63.72% रहा है.







