आनंद मोहन की पत्नी की जीत के बाद मन्नत पूरी करने निकले बाबू सागर कुंवर, भावुक हुईं लवली आनंद

शिवहर: बिहार के शिवहर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद ने जीत दर्ज की है. ऐसे में लवली आनंद की जीत के लिए मन्नत रखने वाले तरियानी औरा गांव निवासी बाबू सागर कुंवर औरा गांव से दंडवत प्रणाम देते हुए जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम स्थान तक जाएंगे.

'16 साल के संघर्षों को याद कर भावुक होना लाजमी' आनंद मोहन और लवली आनंद के छलके आंसू, देखें VIDEO - Lovely Anand gets emotionalलवली आनंद की जीत के लिए मन्नत

बता दें कि शिवहर के तरियानी प्रखंड के औरा गांव के निवासी बाबू सागर कुंवर बुधवार की सुबह अपने गांव से दंडवत प्रणाम देते हुए जिले के भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम स्थान के लिए रवाना हुए हैं. वहीं उन्होंने बताया कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद की जीत के लिए उन्होंने दंडवत प्रणाम का मन्नत मांगा था.

रविवार को पहुंचेंगे देकुली धाम

मन्नत मांगने वाले बाबू सागर कुंवर ने सर पर केसरिया रंग के गमछा बांधा हुआ था और तन पर केसरिया रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे. शिवहर बाबा भुवनेश्वर नाथ भोले के दरबार में पहुंचने की गुहार लेते हुए आनंद में वह दंडवत प्रणाम देते हुए बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम के लिए रवाना हुए. रविवार तक बाबू सागर कुंवर देकुली धाम स्थान पहुंचेंगे.

भावुक हुईं लवली आनंद

वहीं जैसे ही इस बात की जानकारी नवनिर्वाचित सांसद लवली आनंद को हुई, वह तुरंत ही बाबू कुंवर से मिलने पहुंचीं. लवली आनंद ने फलों की माला पहनाकर बाबू सागर कुंवर का स्वागत किया. उन्होंने नम आंखों से उनका आभार व्यक्त किया. शिवहर से लवली आनंद की जीत: चार जून को शिवहर में जश्न का माहौल रहा. लवली आनंद की जीत के बाद जेडीयू में खुशी की लहर छा गई. लवली आनंद ने आरजेडी उम्मीदवार को 29 हजार 143 वोट से हराया. लवली आनंद को 4,76,161 वोट और राजद की रितु जायसवाल को 4,46,922 वोट मिले.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading