मनोज झा का सबसे चौंकाने वाला दावा, ‘नीतीश कुमार और नायडू कभी भी मोदी को…’

दिल्ली में मोदी 3.0 की तैयारी चल रही है, लेकिन अभी तक विपक्षी नेता नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर डोरे डाल रहे हैं। नीतीश कुमार और नायडू दोनों ही नेता मोदी को अपना समर्थन भी दे चुके हैं। मगर राजद नेता इसी आस में बैठे हैं कि नीतीश-नायडू कोई बड़ा फैसला ले लें। अब राजद के बयान ने सियासी खलबली मचा दी है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि अब बीजेपी (BJP) का अहंकार काम नहीं करेगा। उनके मंत्रियों के चिल्लाने से भी कुछ नहीं होगा। राजद सांसद ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की पृष्ठभूमि उन्हें हर समय ‘मोदी तेरी जय’ बोलने की इजाजत नहीं देती है।

RJD leader Manoj Jha statement regarding Lalu Yadav and BJP regarding  Thakur controversy | Manoj Jha Row: 'इस तरह के कॉल पिछले 72 घंटों से आ रहे  हैं', 'ठाकुर' वाले विवाद के

‘नीतीश और नायडू कभी भी मोदी को…’

मनोज झा ने दावा किया कि सच तो यह है कि उनकी (नीतीश-नायडू) राजनीति में कुछ ऐसा है जिससे समझौता नहीं किया जा सकता। वे प्रधानमंत्री और उनकी टीम को झूठ नहीं बोलने देंगे और धार्मिक ध्रुवीकरण भी नहीं होने देंगे।

JDU क्या करेगी, इसे जनता देखेगी

वहीं, राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “इस सरकार में JDU की अहम भूमिका होने जा रही है। नीतीश कुमार महात्मा गांधी के विचारों को मानने वाले हैं। जो मुद्दें हैं उस पर JDU क्या करेगी इसे जनता देखेगी”। उन्होंने कहा कि अग्निवीर, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, जातीय जनगणना यह मुद्दे हैं। जनता देख रही है कि बिहार को क्या मिलेगा और बिहार की जनता का इससे क्या फायदा होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading