डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की घोषणा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा विधानसभा चुनाव

पटनाः लोकसभा के चुनाव परिणाम के बाद बिहार की सियासत में विधानसभा चुनाव की चर्चा तेज है. बिहार सरकार में मंत्री सह भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. प्रेम कुमार के बयान के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इसको लेकर अपना फैसला बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार काफी समय से एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे.

BJP leader Samrat Chaudhary appointed as Bihar's new party president -  Hindustan Timesनीतीश कुमार ही होंगे चेहरा

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि 1996 से लेकर अब तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे. इस दौरान सम्राट चौधरी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के प्रदर्शन पर कहा कि 75 प्रतिशत रिजल्ट लोगों ने एनडीए को देने का काम किया है. जहां असफलता मिली है इसके लिए समीक्षा की जाएगी.

‘बिहार में जनता ने एनडीए का दिया साथ’

सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि जो चुनावी परीक्षा हुई उसमें 75% अंक लाकर हमलोग सबसे आगे रहे हैं. पहले 6 चरण के जो लोकसभा के चुनाव हुए उसमें 28 सीट हमलोगों को प्राप्त हुई है. कोई कुछ भी बयानबाजी कर ले लेकिन जनता एनडीए उम्मीदवार का साथ देते रही है और आगे भी देने का काम करेगी.

फिलहाल केंद्र पर सबका ध्यान

कुल मिलाकर देखें तो जो राजनीतिक स्थिति बिहार में बनी है ऐसे में अब भाजपा के लोग यह बयान देते हुए नजर आ रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में चेहरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोग चुनावी मैदान में जाएंगे. फिलहाल लोकसभा का परिणाम आने के बाद बिहार के नेता केंद्र में सरकार बनाने में लगे हैं. इसको लेकर दिल्ली में लगातार बैठक हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading