बिजली उपभोक्तागण कृपया ध्यान दें! आठ व नौ जून को न करें रिचार्ज, जानें वजह

मुजफ्फरपुर : बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल मुजफ्फरपुर व मोतिहारी सर्किल में प्रीपेड मीटर का रिचार्ज सिस्टम आठ व नौ जून को बंद रहेगा. मीटर लगाने वाली कंपनी सिक्योर मीटर द्वारा दो दिन सॉफ्टवेयर को अपडेट करने को लेकर इसका सर्वर शट डाउन किया जा रहा है. इसे लेकर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, बेतिया व बगहा (पूर्वी व पश्चिमी चंपारण) क्षेत्र में प्रीपेड का रिचार्ज सिस्टम काम नहीं करेगा.

बिहार के बिजली उपभोक्‍ता ध्‍यान दें, स्‍मार्ट मीटर रिचार्ज कराने के बारे  में कंपनी ने बताई अहम बात - Bihar electricity consumers attention SBPDCL  officer said big thing about ...

इसे लेकर बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज भेजकर इस दौरान रिचार्ज नहीं करने की अपील की जा रही है. जिनका मीटर बैलेंस कम है वह सात जून को रिचार्ज कर ले, क्योंकि आठ जून से दो दिनों रिचार्ज का कार्य नहीं हो पायेगा.

वहीं बिजली कंपनी द्वारा सभी डिवीजन, सब डिवीजन व सेक्शन कार्यालय पर इस संबंध में नोटिस चिपकाकर उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी दी जा रही है. उपभोक्ताओं से निवेदन किया जा रहा है कि वह इस अवधी में निर्बाध बिजली आूपर्ति के लिए पहले से ही अपने स्मार्ट मीटर में पॉजिटिव बैलेंस बनाये रखे. यह मैसेज उपभोक्ताओं पर दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading