वाटर वेंडिंग मशीन और ई-टॉयलेट को चालू कराने को लेकर उप-महापौर ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर उप-महापौर मोनालिसा द्वारा जिलाधिकारी को स्मार्ट सिटी के द्वारा लगाये गये वाटर वेंडिंग मशीन और ई-टॉयलेट को चालू करवाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें महापौर द्वारा या कहा गया है कि वाटर वेंडिंग मशीन और ई-टॉयलेट निरंतर शिकायत आ रही है।

Water Atm Machine at Rs 175000 | Water ATM in Basti | ID: 2853426198588

जहां उन्होंने बताया कि उनके द्वारा शहर के विभिन्न इलाको में स्मार्ट सिटी के द्वारा जगह-जगह लगाये गये वाटर वेंडिंग मशीन और ई-टॉयलेट का निरिक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने पाया कि चालू नहीं किया गया है, ई-टॉयलेट और वाटर वेंडिंग मशीन जगह-जगह रखे रखे जंग लगकर खराब हो रहे है।

उप-महापौर ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए और लोगो की सुविधा के लिए वाटर वेंडिंग मशीन को जल्द से जल्द चालू कराया जाये, साथ ही साथ रख-रखाव एवं निरंतर साफ सफाई भी कराई जाये। उप महापौर की सहमति से महेश प्रसाद सिन्हा द्वारा इस आवेदन को प्रेषित करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading