‘टाइगर जिंदा है’ नीतीश के इस पोस्टर से गदगद हुए प्रेम कुमार, बोले- ‘हम इसका स्वागत करते हैं’

पटना: बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार आज पटना जू में निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला किया. प्रेम कुमार ने कहा कि विपक्ष की जो मनसा थी वह क्लियर हो गयी है. एनडीए की सरकार बनने जा रही है.किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है.

टाइगर जिंदा है’ पोस्टर से प्रेम कुमार गदगद

प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पटना में टाइगर जिंदा है का नीतीश कुमार के पोस्टर को लेकर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि मैंने भी उस पोस्टर को देखा है. मुझे देखकर काफी खुशी मिली हुई है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 की विधानसभा चुनाव एनडीए लड़ेगी.

2025 में सरकार बनाने का दावा

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर के प्रेम कुमार ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार भी बहुत जल्द होगा और सभी दलों को मौका मिलेगा. एनडीए के नेतृत्व में हमारी सरकार अच्छा काम करेगी. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि हमारी सरकार केंद्र में और बिहार में भी विकास का विजन बन चुकी है. विकास पर हमारी सरकार काम करेगी. जनता के उम्मीद पर खरी उतरेगी. जनता 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए सरकार को अपना बहुमूल्य वोट देकर जीताने का काम करेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading