मुजफ्फरपुर में जन सुराज के युवा जिलाध्यक्ष सावन पांडेय ने प्रेसवार्ता कर नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर पदयात्रा करने की बायत कही। साथ ही उन्होंने शहर में कई सारी कमियों को उजागर किया।

नगर निगम मुजफ्फरपुर में व्याप्त अनियमितताएं:-
- नगर निगम के कर्मचारियों के विगत महीने के वेतन भुगतान में दो से तीन दिनों की राशियों
- को क्यों काटा गया और कटी हुई राशियों का उपयोग किसने किया ? होल्डिंग टैक्स बढ़ने के बाद भी निगम के द्वारा नालों की सफाई, निर्माण और कचरी का सही प्रबंधन क्यों नहीं हो रहा है?
- होल्डिंग टैक्स बढ़ने के बाद राजस्व में बढ़त हुई फिर भी निगम शहरी विकास के कार्यों में फिसड्डी क्यों ?
- चिल्ड्रेस पार्क को छोटी कल्याणी का तोड़ कर वहां पार्किंग का निर्माण किसके आदेश पर हुआ और उस पर गायघाट के विधायक निरंजन राय का नाम क्यों और उस पर एमएलसी कारी सोहेब ही क्यों मेयर को सम्मान क्यों नहीं?
- विगत तीन स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में व्यवसायियों के हित के लिए क्या निर्णय लिया गया जिससे व्यापार का विस्तार हो सके ?
- बरसात के महीने का आगमन है पर स्मार्ट सिटी के विकास के लिए निगम के द्वारा क्या किया गया अभी भी सड़क और नाले अधूरे हैं क्यों?
- निगम की कचड़ा डंपिंग वाली गाड़ियां तेज रफ्तार में रेवा रोड पर रौतानिया की ओर जाते हुए अक्सर दुर्घटनाओं को अंजाम देता है क्यों?
- नगर निगम के अंतर्गत जो भी सार्वजनिक पे जल की व्यवस्था है वो या तो किसी शौचालय के से सटा हुआ है या कचड़ा डंपिंग प्वाइंट पर है जैसे आंचल श्री वस्त्रालय के नजदीक, छोटी कल्याणी एवं अन्य जगहों पर।
- छाता चौक, कलमबाग चौक, चक्कर चौक, स्पीकर चौक पर न तो शौचालय है और न ही सार्वजनिक पे जल की सुविधा क्या वहां के लोग नगर निगम के वासी नहीं हैं या टैक्स नहीं देते हैं?
- महिलाओं के लिए शहर के हर चौराहे पर स्वच्छ यूरिनल की सुविधा क्यों नहीं है?
- नगर निगम के अंतर्गत बसे हुए गरीब जो कच्चे मकानों में रहते हैं उनके लिए पुनर्वास की व्यवस्था निगम ने क्यों नहीं किया आज तक ?












